पेट्रोल कीमत दिल्ली में साल के निचले स्तर पर

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमतें साल के सबसे निचले स्तर 69.79 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।

इंडियन ऑयल कॉर्प की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पेट्रोल 69.89 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा गया था।

चेन्नई में भी मंगलवार को पेट्रोल की कीमत इस साल के सबसे निचले स्तर पर रही और यह 72.41 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा गया, जबकि सोमवार को यह 72.38 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका था।

घरेलू बाजार में ईधन की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में आई गिरावट है।

हालांकि चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया और ये क्रमश: 63.83 रुपये, 65.59 रुपये, 66.79 रुपये और 67.38 रुपये प्रति लीटर की दर पर बनी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493