अमेरिका में आग की चपेट में आने से 2 की मौत

वॉशिंगटन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य टेक्सास के ह्यूस्टन में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर और क्रिसमस वाले दिन दो अलग-अलग घटनाओं में आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट ने मंगलवार को बताया कि क्रिसमस की सुबह घर में आग लगने से 83 वर्षीया महिला की मौत हो गई, जबकि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक अपार्टमेंट में आग लगने से एक लड़के की मौत हो गई और दर्जनों परिवार बेघर हो गए।

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बच्चे की आयु की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद परिजनों ने बच्चे की आयु 10 वर्ष बताई है।

दमकल विभाग ने कहा कि इस घटना में बच्चे के पिता और एक दमकल विभाग के अधिकारी समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493