जम्मू में बीती रात मौसम की सर्वाधिक सर्द रात

जम्मू, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बीती रात जम्मू शहर में मौसम की सर्वाधिक सर्द रात दर्ज की गई।

लद्दाख क्षेत्र और घाटी का तापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे चला गया। लेह का तापमान शून्य से 17.1 डिग्री कम और कारगिल का शून्य से 14.4 डिग्री कम जबकि श्रीनगर का शून्य से 6.7 डिग्री नीचे, पहलगाम का शून्य से 7.9 डिग्री कम और गुलमर्ग का शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में अगले 24 घंटों गुरुवार तक बादल छाए रहने की संभावना है।

कटरा का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, बटोट का शून्य से 1.3 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 3 डिग्री नीचे और भदरवाह का शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493