‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साहित अनुपम खेर

मुंबई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।

मुंबई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।

अभिनेता फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने बुधवार को घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होगा।

अनुपम ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “दोस्तों इंतजार खत्म हुआ !!! आपको यह जानकर खुशी होगी कि ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर आप सभी के सामने कल आ रहा है।”

यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। अक्षय खन्ना बारू के किरदार में हैं और दिव्या सेठ शाह फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन नवोदित विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493