उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

देहरादून, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राज्य के छह से अधिक शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले तीन दिनों तक अत्यधिक ठंड रहेगी।

हरिद्वार, ऋषिकेश और उधमसिंह नगर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ का तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे लुढ़क गया।

खबरों के मुताबिक, उत्तरकाशी में यमुना घाटी और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों जैसे पहाड़ी इलाकों में भी प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं।

अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा कि राज्य की राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान तीन साल में सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां शीतलहर का प्रकोप जारी है।

रुड़की और हरिद्वार में धुंध की स्थिति ने कहर और बढ़ा दिया है।

इसके अलावा केदारनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग में बांसवाड़ा के निकट भूस्खलन की भी सूचना मिली है।

इसके साथ कोहरे ने सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया है। कई ट्रेनें अपने समय से घंटों पहले चल रही थीं, और कुछ खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493