श्रीनगर में बीती रात 28 साल में दिसंबर की सर्वाधिक सर्द रात

श्रीनगर, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीनगर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक सर्द रात रही, जब यहां का तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि 7 दिसंबर, 1990 के बाद जब न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था बीती रात शून्य से 7.6 डिग्री कम तापमान के साथ शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही। इसने 31 दिसंबर, 2007 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जब न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया था।

श्रीनगर और उसके आसपास पानी के नल, झीलें, तालाब और अन्य जलाशय जम गए हैं। कंपकंपाती ठंड के कराण बहुत कम लोग अपने घरों से बाहर निकले।

पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह का तापमान शून्य से 8.4 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 16.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर में द्रास सबसे ठंडा रहा जहां तापमान शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, कटरा का 3.7 डिग्री, बटोट का शून्य से 2.2 डिग्री नीचे, बनिहाल का शून्य से 3.5 डिग्री नीचे और भदरवाह का शून्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493