कोच्चि, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। नौसेना के दो अधिकारियों की गुरुवार को एक घातक दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा नौसेना अधिकारियों के हेलीकॉप्टर हैंगर के आइरन शटर के नीचे फंसने की वजह से हुआ।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सदर्न नेवल कमांड के मुख्यालय पर सुबह करीब 10 बजे हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, “नौसेना अपनी जांच कर रही है। हेलीकॉप्टर हैंगर के सामने खड़े दो चीफ पेटी अधिकारी, हैंगर दरवाजे के उनके ऊपर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। नौसेना के अधिकारी उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।”
नौसेना अधिकारियों ने उनके नामों का खुलासा नहीं किया है। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
भारतीय नौसेना के आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।
dharmpath.com dharmpath