केविन हार्ट नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले समारोह की मेजबानी करेंगे

लास वेगास, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। कॉमेडियन केविन हार्ट ऑस्कर की मेजबानी छोड़ने के बाद अब नव वर्ष की पूर्व संध्या के समारोह की मेजबानी करेंगे।

‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता (39) ड्राईज नाइटक्लब में नव वर्ष की पूर्व संध्या के सप्ताहांत उत्सव की मेजबानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने इस महीने की शुरुआत में ऑस्कर की मेजबानी छोड़ने का ऐलान किया था।

सप्ताहांत उत्सव में कॉमेडियन के साथ रैपर फेबुलस, लिल वायने और बिग सिन समेत अन्य प्रस्तुति देंगे। हार्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बुधवार को साझा किए गए एक वीडियो में यह जानकारी दी है।

हार्ट ने इस वीडियो में कहा, “ओ माई गॉड! नए साल की पूर्व संध्या पर हो रहे समारोह में कई हस्तियां शामिल हो रही है जिसमें फैब, लिल वायने, बिग सीन समेत कई लोग शामिल हैं। इससे बड़ा और इससे बेहतर उत्सव हो नहीं सकता।”

हार्ट यहां शनिवार से सोमवार तक होने वाले कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।

इस महीने की शुरुआत में उन्होंने समलैंगिंक लोगों के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित एक विवादास्पद ट्वीट करने के बाद, माफी मांगने की बजाए 91वें अकादमी अवार्ड्स की मेजबानी से कदम खींच लिए थे।

यह घोषणा हार्ट द्वारा जारी की गई एक वीडियो में की गई थी जिसमें बताया गया कि समारोह के आयोजक चाहते हैं कि वह माफी मांगे। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493