जम्मू एवं कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने हाजिन पयीन गांव को घेर लिया।

एक सूत्र ने बताया, “जैसे ही घेराव कड़ा हुआ छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।”

इलाके से मिली रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मुहम्मद संगठन के थे।

इलाके में तलाशी अब भी जारी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493