मेघा, गौरव सरीन का ‘मेरे नाम तू’ मूमेंट

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गौरव सरीन और मेघा चक्रवर्ती सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ के गीत ‘मेरे नाम तू’ का जादू फिर से बिखेरेंगे।

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गौरव सरीन और मेघा चक्रवर्ती सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ के गीत ‘मेरे नाम तू’ का जादू फिर से बिखेरेंगे।

धारावाहिक ‘कृष्णा चली लंदन’ में गौरव और मेघा के बीच रोमांस चल रहा है।

मेघा ने बताया, “बॉलीवुड के बादशाह की प्रशंसक होने के नाते, मैंने उनके गाने – ‘मेरे नाम तू’ पर एक रोमांटिक सीक्वेंस के अवसर के लिए तुरंत हामी भर दी। इसमें राधे और कृष्णा (उनके चरित्र) लंदन जाते हैं और वे अचानक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर डांस करने लगते हैं।”

गौरव ने कहा कि दोनों के बीच का रोमांटिक सीक्वेंस शूट करना बेहद रोमांचक था।

उन्होंने कहा, “वे नए गीत के लिए लंदन की कुछ सुरम्य सड़कों और स्थानों पर नाचते और घूमते हुए दिखाई देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493