राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

जयपुर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। समूचा राजस्थान शीतलहर की चपेट में है और यहां के तापमान में गिरावट जारी है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान से औसत से नीचे चला गया है।

जयपुर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। समूचा राजस्थान शीतलहर की चपेट में है और यहां के तापमान में गिरावट जारी है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान से औसत से नीचे चला गया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी में शुक्रवार रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जयपुर जिले के एक कस्बे जोबनेर में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

कम से कम 10 शहरों में तापमान तीन डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

एक दिन पहले, शुक्रवार रात को फतेहपुर का तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। चूरू में शून्य डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 0.2 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबु और सीकर में एक डिग्री, अलवर में 2.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 2.6 डिग्री, डबोक में 2.8 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री और गंगानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने तापमान में और गिरावट आने और अगले 24 घंटों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493