मटर आयात पर प्रतिबंध 31 मार्च तक बढ़ा

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मटर आयात पर प्रतिबंध अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। मटर आयात पर प्रतिबंध की समय-सीमा 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त होने वाली थी। इससे पहले 28 दिसंबर, 2018 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रतिबंध की समय-सीमा 31 मार्च, 2019 तक बढ़ा दी गई है।

यह अधिसूचना एक जनवरी, 2019 से प्रभावी होगी। केंद्र सरकार ने मटर की सभी वेरायटी, पीली मटर, हरी मटर, दून मटर, कास्पा मटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इस साल अप्रैल में मटर के आयात पर पहली बार तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगाया था। उसके बाद से प्रतिबंध की समय-सीमा जून से सितंबर और फिर अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए बढ़ाई गई थी।

केंद्र सरकार ने पिछले साल मटर के आयात पर 50 फीसदी शुल्क लगा दिया था।

भारत कनाडा, रूस, अमेरिका व अन्य देशों से मटर का आयात करता रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493