मेलबर्न टेस्ट : बारिश ने दी दखल, भोजनकाल की घोषण

मेलबर्न, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन रविवार का खेल बारिश से कारण शुरू नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में बिना कोई भी गेंद फेंके भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में जहां आस्ट्रेलिया को 141 रन बनाने हैं, वहीं भारतीय टीम को जीत के लिए केवल दो विकटों की दरकार है।

चौथे दिन आस्ट्रेलिया ने स्टम्प्स तक आठ विकेट के नुकसान पर अपनी दूसरी पारी में 258 रन बना लिए थे। मेजबान टीम के लिए पैट कमिंस (61) और नाथन ल्योन (6) नाबाद हैं।

भारत के लिए इस पारी में रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिले हैं। इशांत शर्मा को एक सफलता हासिल हुई।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493