गुटेरेस ने नए साल के संदेश में एकजुटता का आह्रान किया

संयुक्त राष्ट्र, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र 2019 में लोगों को एकजुट करने और समस्याओं के समाधान करने की दिशा में काम करेगा।

संयुक्त राष्ट्र, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र 2019 में लोगों को एकजुट करने और समस्याओं के समाधान करने की दिशा में काम करेगा।

संरा प्रमुख ने अपने नए साल के संदेश में कहा कि दुनिया एक तनाव परीक्षण से गुजर रही है क्योंकि जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है। भू-राजनीतिक विभाजन गहरा रहे हैं। असमानता बढ़ रही है और रिकॉर्ड संख्या में लोग सुरक्षा और संरक्षण की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।

गुटेरेस ने कहा कि इस तरह की चुनौतियों के बावजूद कई ऐसे कारण हैं जो उम्मीद दिखाते हैं जिसमें यमन वार्ता, इथियोपिया और इरिट्रिया तनाव, दक्षिण सूडान संघर्ष और पेरिस समझौते के कार्यान्वयन की प्रगति शामिल है।

उन्होंने कहा, “नव वर्ष की शुरुआत में आइए हम एक साथ मिलकर खतरों का सामना करने और मानवीय गरिमा की रक्षा व एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने का संकल्प लें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493