स्टीव एओकी ने अपने गानों की सूची जारी की

लॉस एंजेलिस, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। इस साल 200 शोज करने के बाद इलेक्ट्रो हाउस के संगीतकार और रिकार्ड निर्माता स्टीव एओकी ने कहा है कि लोगों के बीच डीजे स्नेक के ‘टाकी टाकी’ और जेड के ‘द मिडल’ काफी हिट रहे हैं।

उन्होंने अमेजन म्यूजिक के लिए लोकप्रिय गानों की सूची बनाने के बाद इस बारे में जानकारी दी।

एओकी ने एक बयान में कहा, “मैं अपनी न्यू ईयर इव पार्टी के लिए चुने गए गानों को साझा करते हुए उत्साहित हूं। मैंने साल 2018 में 200 शो किए और ये कुछ चुनिंदा ट्रैक हैं जो हर शो में दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा मैंने अपने लेबल डिम मैक के कुछ पसंदीदा गाने भी शामिल किए हैं। अगर आप इस प्लेलिस्ट पर क्लिक करते हैं तो आपके पड़ोसी शिकायत करने लगेंगे।”

इस प्लेलिस्ट में शामिल अन्य गानों में ‘वेस्ट इट ऑन मी’, ‘बी समबडी’, ‘वेस्ट टाइम’ और ‘अजुकिता’ प्रमुख हैं।

एओकी के अलावा अन्य बड़े नाम – रॉबिन स्कूल्ज, सिगमा, नर वो, जोनस ब्लू और डीजे स्नेक ने भी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म अमेजन म्यूजिक के लिए अपना प्लेलिस्ट तैयार किया है।

सिगमा ने कहा, “डीजे होने के नाते नए साल की पूर्व संध्या का उत्सव साल की हमारी पसंदीदा रातों में से एक होता है। और हम अपने प्लेलिस्ट के माध्यम के पार्टी की लहर को इन हाउस पार्टी में डालने का इंतजार नहीं कर सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493