उप्र : बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में किशोर गिरफ्तार

लखनऊ/फरु खाबाद, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ले में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर पर सात साल की एक बच्ची (7) से दुष्कर्म का आरोप लगा है।

मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची, किशोर के स्कूल में ही पहली कक्षा में पढ़ती है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ले के एक दंपति की शिकायत पर उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक 14 साल के किशोर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची शनिवार को अपने विद्यालय गई थी, जहां उसी विद्यालय के नौवीं में पढ़ने वाले किशोर छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची देर शाम अपने घर की सीढ़ियों में गुमसुम बैठी थी। मां के पूछने पर वह रोने लगी और पूरा वाकया बताया।

इसके बाद दंपति बच्ची को साथ लेकर थाने आए और मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने कहा कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए लोहिया सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493