टेलीविजन हस्तियां परिवार, दोस्तों संग मनाएंगी नया साल

imagesमुंबई, 31 दिसम्बर – टेलीविजन हस्तियों का कहना है कि वह नववर्ष का जश्न अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाएंगे। इसके अलावा वर्ष 2015 के अच्छे होने की दुआ करने मंदिर भी जाएंगे। -टीना दत्ता : मैं 2015 का जश्न अपने परिवार के साथ मनाऊंगी। मैं हर साल मंदिर जाती हूं और प्रार्थना करती हूं कि मेरे लिए नया साल अच्छा रहे।

-गौरव एस. बजाज : मैं नया साल अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मुंबई में मनाने वाला हूं। पत्नी के साथ यह मेरा पहला नया साल है। मैं उन्हें अपने पास पाकर धन्य हो गया हूं। हमने एक-दूसरे के लिए कुछ सरप्राइज रखे हैं, लेकिन अभी उनका एक-दूसरे के सामने खुलासा नहीं किया है।

-अंकुर वर्मा : मैं 31 दिसंबर को शिरडी जाना चाहता हूं और वर्ष 2015 में कदम रखते समय मंदिर जाने की इच्छा है। मैं वहां अपने दोस्तों संग जाऊंगा।

-शशांक व्यास : मैं पहली बार नये साल का जश्न गोवा में मनाऊंगा। चलिए देखते हैं कि यह कैसा रहता है।

-सौरभ राज जैन : मैं नया साल हमेशा अपने परिवार के साथ मनाता हूं। पूरी संभावना है कि यह मुंबई में मनेगा।

-पुनीत सचदेव : नया साल अपने प्रियजनों के साथ मनाने की इच्छा है। मुझे भीड़भाड़ वाली जगह पसंद नहीं हैं।

-सचिन पारिख : मैं पूरे जोशोखरोश के साथ 2015 का स्वागत करने वाला हूं। मैं अपने माता-पिता, पत्नी, बेटी और अपने करियर एवं प्रियजनों के लिए प्रार्थना करूंगा।

-विवेक मिश्रा : मैं बिना किसी मलाल और दुर्भावना के नई शुरुआत करने का इच्छुक हूं।

-विवियन डिसेना : मैं नया साल अपनी पत्नी वाहबिज और कुछ दोस्तों के साथ गोवा में मनाऊंगा। मैं मंदिर नहीं जाता। मैं एक जनवरी को अपने माता-पिता से आशीर्वाद लूंगा, क्योंकि मेरे लिए वह भगवान जैसे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493