नव वर्ष पर स्वच्छ भारत का संकल्प लें : शिवराज

imagesभोपाल, 31 दिसम्बर – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे नव वर्ष पर मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सरकार समुदाय के परस्पर सहयोग की स्थापित परंपरा को मजबूत बनाकर विकास के नए पड़ाव तय करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। कभी पिछड़ा कहलाने वाले मध्यप्रदेश की आज आर्थिक वृद्घि दर और कृषि विकास दर देश में सबसे ज्यादा है।

चौहान ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा के जरिए प्रधानमंत्री की सोच मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्पित हों। नागरिक कत्र्तव्यों का सर्वश्रेष्ठ पालन करते हुए स्वच्छ, समृद्ध और शक्तिशाली मध्यप्रदेश बनाने में योगदान दें।

राज्यपाल राम नरेश यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा है कि नया वर्ष सभी के लिए नया उत्साह, उमंग और नई सफलताएं लेकर आए। राज्यपाल ने युवाओं से आने वाले वर्ष में प्रदेश के विकास में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। साथ ही प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्घ जीवन की मंगल-कामना की है।

राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रियों ने भी अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन के साथ प्रदेश की समृद्घि और विकास की कामना की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493