उप्र : बाइक सवारों को कार ने रौंदा, 2 की मौत

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम चिलासनी निवासी 20 वर्षीय सनी, मान सिंह (55) और उनका बेटा बबलू (23) रविवार देर रात एक ही बाइक से खेत में पानी लगाने गए राम बाबू को खाना देने जा रहे थे।

इस दौरान नगला जोरी के पास तेज रफ्तार इंडिगो कार ने उनकी बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में सनी व बबलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय एटा में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद कार चालक अपनी कार को लेकर सकीट की ओर भाग निकला। जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर सकीट से चार किलोमीटर पहले पकड़ लिया। लेकिन कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया, पकड़ी गई कार को गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष सकीट ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि कार चालक की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493