ममता बनर्जी ने मनाया तृणमूल कांग्रेस का 21वां स्थापना दिवस

कोलकाता, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी का 21वां स्थापना दिवस मनाया।

बनर्जी ने ट्वीट किया, “आज (मंगलवार) एआईटीसी को 21 वर्ष हो गए। 1 जनवरी 1998 को शुरु हुआ सफर संघर्षो से भरा रहा, लेकिन जनता के लिए अपनी जंग जारी रखने के लिए हम दृढ़ रहे। हैशटैगतृणमूल21।”

समर्थकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, “मां-माटी-मानुष के अनवरत सहयोग के लिए हम उनके आभारी हैं। और जनता के लिए 365 दिन कठोर परिश्रम करने वाले अपने कार्यकर्ताओं को सलाम।”

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी, टीएमसी या तृणमूल कांग्रेस) पश्चिम बंगाल का प्रमुख राजनीतिक दल है और इसकी अगुआ इसकी संस्थापक ममता बनर्जी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493