जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी के आसार

श्रीनगर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जिससे कई दिनों से जारी शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री नीचे जबकि गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे रहा।

लेह में तापमान शून्य से 14.6 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 17.3 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 7.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 1.7 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493