कोलकाता : मेट्रो स्टेशन पर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की

कोलकाता, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता में एक शख्स ने आत्महत्या करने के इरादे से मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित हो गईं।

युवक को आर.जी.कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता मेट्रो ने कहा, “युवक ने दमदम मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या का प्रयास किया।”

घटना के बाद लगभग 40 मिनट तक दमदम और गिरीश पार्क स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा बाधित रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493