मेघालय में खदान दुर्घटना संबंधी याचिका पर सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय मेघालय में पानी भरे खदान में फंसे खनिकों के बचाव के लिए पर्याप्त कर्मियों और उपकरण मुहैया कराने के मामले में दायर याचिका की सुनवाई गुरुवार को करेगा।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजय कृष्ण कौल की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की।

वकील आदित्य एन. प्रसाद की याचिका में कहा गया है कि पानी को निकालने के लिए किर्लोस्कर और टाटा ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उपकरणों को घटनास्थल पर सड़क मार्ग से भेजने के बजाय विमान की सहायता से फौरन भेजे जाने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493