मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। इनपुट लागत में कमी के साथ ही मजबूत मांग के बावजूद देश के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार में दिसंबर में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से बुधवार को यह जानकारी मिली।
विनिर्माण क्षेत्र की प्रगति के समग्र सूचक निक्केई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन दिसंबर (2018) में 53.2 रहा, जबकि नवंबर (2018) में 54 रहा था।
इस सूचकांक में 50 से ऊपर का सूचकांक आर्थिक गतिविधियों में तेजी तथा 50 से कम का सूचकांक कुल मिलाकर गिरावट का संकेत होता है।
dharmpath.com dharmpath