उन्होंने दूरभाष पर बताया कि दशकों से इस सीट से शास्त्री परिवार का जुड़ाव रहा है। इस बार वे यहां से अवश्य चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे।
ज्ञात हो शास्त्री के पिता दिवंगत हरिकृष्ण शास्त्री यहां से दो बार लोकसभा का चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे और तत्कालीन राजीव गांधी सरकार में महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री भी रहे। बाद में कृभको के चेयरमैन बनने के बावजूद लगातार उनका फतेहपुर से सियासी जुड़ाव बना रहा।
dharmpath.com dharmpath