बीजिंग, 1 जनवरी (आईएएनएस)| चीन के शंघाई शहर में बुधवार रात नए साल के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 35 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह दुर्घटना शंघाई के चेनी स्क्वायर में रात करीब 11.35 बजे हुई।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक इमारत की तीसरी मंजिल से कूपन गिराए जा रहे थे, जो डॉलर की शक्ल में थे और जो लोग नदी किनारे मौजूद थे वे इस कूपन को लूटने लगे।
शहर प्रशासन ने राहत बचाव के लिए टीम गठित की है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath