आचरेकर का निधन खेल जगत के लिए बड़ी क्षति : मोदी

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन खेल जगत के लिए ‘बड़ी क्षति’ है।

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन खेल जगत के लिए ‘बड़ी क्षति’ है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “रमाकांत आचरेकर गुरु परंपरा की एक चमकती हुई मशाल थे। एक उत्कृष्ट गुरु, जिन्होंने वर्षों तक क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारा। उन्होंने जिन रत्नों का प्रशिक्षित किया उन्होंने देश को अपार गौरव दिलाया। उनका निधन खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं।”

महान भारतीय बल्लेबाज भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और उनके दोस्त विनोद कांबली को प्रशिक्षित करने वाले आचरेकर का मुंबई में बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

आचरेकर (87) ने दादार स्थित अपने घर में शाम पांच बजे अंतिम सांस ली।

आचरेकर को 2010 में पद्मश्री और वर्ष 1990 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493