कश्मीर : मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद (लीड-3)

श्रीनगर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक जवान शहीद हो गया।

श्रीनगर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक जवान शहीद हो गया।

पुलिस ने कहा कि गुलशन पोरा गांव में मुठभेड़ स्थल के पास से तीनों मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “माना जा रहा है कि आतंकवादियों का संबंध आतंवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से है। आतंकवादियों की वास्तविक पहचान का पता लगाया जा रहा है।”

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ की शुरुआत में घायल तीन जवानों में से एक को अस्पताल में इलाज के दौरान बचाया नहीं जा सका।

अधिकारी ने कहा, “क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।”

गुलशन पोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। छिपे हुए आतंकवादियों ने घेराबंदी देख सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493