अजय माकन का दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

माकन ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए हिंदी में ट्वीट कर कहा,”2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव के उपरांत बतौर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पिछले चार वर्षों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह और सहयोग मिला। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था। इसके लिए ह्रदय से आभार।”

माकन ने दो मार्च 2015 को अरविंदर सिंह लवली की जगह दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाली थी।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर पार्टी के एक नेता ने बताया कि माकन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि माकन ने गुरुवार रात राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और इस्तीफे की पेशकश की, जिसे शीर्ष नेतृत्व द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493