श्रीनगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक नागरिक को गोली मार दी। इस घटना में नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने खासीपोरा गांव में सिमरनजीत सिंह नामक शख्स को गोली मारी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें विशेष उपचार के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया।”
dharmpath.com dharmpath