कश्मीर : प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने की हवाई फायरिंग (लीड-1)

श्रीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ स्थल की ओर मार्च निकालने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को हवाई फायरिंग की।

पुलिस ने कहा कि आस-पास के गांवों के लोगों द्वारा त्राल इलाके स्थित अरिपाल गांव की ओर मार्च शुरू करने के बाद सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलाईं।

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर हम्माद खान के मारे जाने की खबर फैलने के बाद प्रदर्शनकारी जुटने लगे थे।

आतंकी के मारे जाने की अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है क्योंकि पुलिस का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है।

पुलिस ने हालांकि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान के घायल होने की पुष्टि की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “घायल सीआरपीएफ जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

इलाके से आ रही खबरों के मुताबिक, जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे उसे मुठभेड़ में तबाह कर दिया गया, जिसके बाद गोलीबारी बंद हो गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493