टिमोथी चेलमेट के वजन घटाने से उनकी मां चिंतित

लॉस एंजेलिस, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टिमोथी चेलमेट का कहना है कि उनकी मां ने जब देखा कि उन्होंने कितना वजन घटा लिया है, तो वे चितिंत हो गई है, क्योंकि उन्होंने ‘ब्यूटीफुल ब्यॉय’ में नशेड़ी की भूमिका निभाने के लिए अपना वजन काफी कम कर लिया है।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट में बताया गया कि युवा अभिनेता ने फिल्म में नशेड़ी निक शेरिफ की भूमिका निभाने के लिए करीब 8.1 किलोग्राम वजन घटाया है।

चेलमेट ने डब्ल्यू पत्रिका को बताया, “मेरी मां परेशान थी। पहले तो मैं एक ऐसी फिल्म में था, जहां मैं आड़ू के साथ सेक्स कर रहा था (कॉल मी बाय योर नेम), और उसके बाद मुझे दूसरी फिल्म मिली, जिसमें मैं नशेड़ी बना हूं।”

‘ब्यूटीफुल ब्यॉय’ शीफ की प्रशंतित किताब पर आधारित हैं, जिसमें उनके नशे से जूझने और पिता के साथ रिश्तों की कहानी है।

चेलमेट ने कहा कि उन्होंने इस भूमिका के ऑडिशन से पहले नशे के प्रयोग को लेकर शोध किया था, ताकि यह भूमिका उन्हें मिल सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493