इंडोनेशिया भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 38

जकार्ता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति अब भी लापता है।

एक सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि बचावकर्मी मिट्टी के नीचे दबे हुए लोगों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो सुकाबुमी जिले में आई आपदा के शिकार हो गए थे।

इंडोनेशिया में दिसंबर से फरवरी तक बारिश का मौसम रहता है और देश हर साल इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं झेलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493