उल्लेखनीय है कि डीजीपी बनने के बाद से ही डीएम अवस्थी ने पुलिस सुधार व सहूलियत को लेकर प्रावधान किए हैं। पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश सहित अन्य मांगों के निराकरण के लिए एक कमेटी डीआईजी और दो एसपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी कमेटी बनाई गई है। उनकी मांगों के आधार पर तैयार प्रस्ताव को पीएचक्यू की तरफ से राज्य सरकार को भेजने की बात भी कही गई है, ताकि उस पर अमल किया जाना शुरू किया जा सके।
dharmpath.com dharmpath