एफए कप : मैनचेस्टर युनाइटेड की जीत का सिलसिला जारी

मैनचेस्टर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरिम कोच ओले गुनार सोलशाएर के मार्गदर्शन में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड ने शनिवार को यहां एफए कप के तीसरे दौर के मैच में रीडिंग को 2-0 से मात दी।

सोलशाएर के मार्गदर्शन में युनाइटेड की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।

रीडिंग के खिलाफ भी युनाइटेड का प्रदर्शन दमदार रहा। कोच ने कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया। एलेक्सिस सांचेज भी नवंबर के बाद पहली बार शुरुआती 11 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

ओल्ड ट्रैफर्ड पर खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल मेजबान टीम के लिए 22वें मिनट जुआन माटा ने पेनाल्टी के जरिए किया। युनाइटेड ने बढ़त बनाने के बाद भी अटैक जारी रखा और रीडिंग को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

पहले हाफ में पांच मिनट का इंजुरी टाइम मिला जिसका लाभ मेजबान टीम ने उठाया। 49वें मिनट में स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दूसरे हाफ में भी युनाइटेड मेहमान टीम पर हावी रही लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493