बिहार में बदली छाई, हल्की बारिश के आसार

पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम अचानक बदल गया है तथा आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। बिहार के पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट प्रारंभ होगी।”

इस दौरान शाम ढलते ही कोहरे का प्रभाव प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन चढ़ने तक जारी रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 8.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493