लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर में भाजपा ज्यादातर सीटें जीतेगी : मणिपुर मुख्यमंत्री

इंफाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एम. बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनावों में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में बहुमत में सीटें जीतेगी।

बीरेन सिंह ने कहा कि इन राज्यों में लोकसभा की कुल 25 सीटों में उनकी पार्टी कम से कम 20 सीटें जीतेगी।

उन्होंने मणिपुर में सामान्य व आरक्षित, दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वाह्य मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र व सामान्य निर्वाचन सीटों पर जीतेंगे।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर के तीसरे दौरे के दौरान बीते सप्ताह हुई सार्वजनिक सभा में लोगों ने देखा कि कितनी भीड़ जुटी थी।”

सिंह के दावे को खारिज करते हुए कांग्रेस विधायक व पार्टी अध्यक्ष टी.एन.हॉकिप ने आईएएनएस से कहा भाजपा को कुछ ज्यादा ही आत्मविश्वास हो गया है।

हॉकिप ने कहा, “इंफाल के एक घंटे के दौरे के दौरान मोदी कांग्रेस द्वारा सार्वजनिक हित में पूछे गए 14 सवालों का जवाब देने में नाकाम रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493