राष्ट्रीय टेटे : दिल्ली की लक्षिता को स्वर्ण, आदर्श को रजत

वड़ोदरा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की लक्षिता नारंग और आदर्श ओम छेत्री (दोनों सीबीएसई बोर्ड) ने रविवार रात को यहां सामा इंडोर स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में 11 स्पोटर्स 64वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में गर्ल्स और व्बॉयज अंडर-14 एकल स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया है।

दिल्ली की अनुभवी खिलाड़ी लक्षिता ने असम की हर्षिता दास को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से मात दी ती और इसके बाद पश्चिम बंगाल की श्रीजिता शॉ को 3-0 से हरा फाइनल में जगह पक्की की।

फाइनल में उनका सामना महाराष्ट्र की प्रथा वार्तिकर से था। पहले गेम में भारत की नंबर-26 खिलाड़ी ने लक्षिता को 11-1 से हरा दिया। भारत की नंबर-13 खिलाड़ी लक्षिता ने हालांकि वापसी की और लगातार तीन गेम जीतते हुए फाइनल में 3-1 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंडर-14 ब्वॉयज एकल स्पर्धा में सीबीएसई के आदर्श ने महाराष्ट्र के अमिश अठवाले के खिलाफ अच्छी शुरुआत की अपने खेल को बरकरार रखते हुए 3-0 से जीत हासिल कर अंतिम-4 में जगह बनाई। सीबीएसई के एक और खिलाड़ी श्रीधर जोशी ने स्थानीय खिलाड़ी हर्ष पटेल को मात दे अंतिम-4 में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में आदर्श और श्रीधर का सामना हुआ जहां आदर्श ने 3-1 से जीत हासिल कर फाइनल में कदम रखा।

फाइनल में हालांकि आदर्श अपने विजयी क्रम को जारी नहीं रख सके और महाराष्ट्र के जश मोदी से 0-3 से हार कर रजत पदक तक ही रुक गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493