जम्मू, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को भारतीय और पाकिस्तानी जवानों के बीच भारी गोलीबारी हुई।
जम्मू, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को भारतीय और पाकिस्तानी जवानों के बीच भारी गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने स्वचालित हथियारों व मोटारें के इस्तेमाल के जरिए गुलपुर और खड़ी करमारा इलाकों में भारतीय चौकियों को लक्षित किया।
उन्होंने कहा, “हमारी सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। तड़के पांच बजे शुरू हुई गोलीबारी सुबह सात बजे तक जारी रही। इस दौरान भारतीय पक्ष में कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath