भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।
भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।
राज्य में मंगलवार की सुबह ठिठुरन भरी रही, मौसम साफ होने के साथ चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं मौसम साफ होने से खिली धूप ठंड से काफी राहत देने वाली है। राज्य में सबसे ठंडा बैतूल रहा जहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.5, ग्वालियर का 7.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20़.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath