भोपाल 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विधानसभाध्यक्ष का आज (मंगलवार) चुनाव होगा। मुकाबला कांग्रेस के एन पी प्रजापति और भाजपा के विजय शाह के बीच हैं। भाजपा जहां गुप्त मतदान की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस खुले मतदान का हवाला दे रही है।

राज्य विधानसभा के 230 सदस्यों में 114 कांग्रेस और 109 भाजपा के है। वहीं कांग्रेस को बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय का समर्थन हासिल है। इसी के चलते कांग्रेस ने सरकार बनाई है।
विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, दो विधायक आज शपथ लेंगे, उसके बाद विधानसभध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा के कई विधायकों ने गुप्त मतदान की मांग की है, वहीं कांग्रेस की ओर से ससंदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने खुले मतदान का फैसला सुनाया है, ताकि खरीद फरोख्त को रोका जा सके और उसी आधार पर खुला मतदान हेागा।
विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना को ही तय करना है कि मतदान किस तरह होगा। पूर्व विधानसभाध्यक्ष व भाजपा विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा है कि पूर्व में दो बार (वर्ष 1962 व 1964) विधानसभाध्यक्ष के लिए गुप्त मतदान हुआ है, उसी परंपरा के मुताबिक इस बार भी गुप्त मतदान होना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath