पूर्वोत्तर बंद के दौरान असम में छिटपुट हिंसा

गुवाहाटी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। नार्थ ईस्ट स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (एनईएसओ) द्वारा आहूत बंद के समर्थन में असम में मंगलवार को पूर्ण बंदी देखने को मिली है।

एनईएसओ ने यह बंद नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ आहूत किया है। बंद समर्थकों ने डिब्रूगढ़ शहर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।

पुलिस व सुरक्षा बलों को डिब्रूगढ़ में तैनात किया गया है। उन्हें भीड़ के अनियंत्रित होने पर आंसू गैस व हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। डिब्रूगढ़ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का गृहनगर है।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पानेसर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

असम के विभिन्न जगहों पर सैकड़ों लोग बंद के समर्थन में सड़कों पर उतर आए, जिससे छिटपुट घटनाएं हुईं।

हड़ताल समर्थकों ने कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए टायर जलाए।

कई जगहों पर हड़ताल समर्थकों ने चलते हुए वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493