मप्र : विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला (लीड- 1)

भोपाल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना तय है। कांग्रेस ने जहां विधायक हिना कांवरे को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा की ओर से जगदीश देवड़ा ने नामांकन भरा है।

भोपाल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना तय है। कांग्रेस ने जहां विधायक हिना कांवरे को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा की ओर से जगदीश देवड़ा ने नामांकन भरा है।

विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए गुरुवार को मतदान हो सकता है।

राज्य विधानसभा का अध्यक्ष एन पी प्रजापति को चुना जा चुका है, अब उपाध्यक्ष का चुनाव होना है।

सत्ताधारी कांग्रेस ने हिना कांवरे को उम्मीदवार बनाया है, कांवरे ने आज नामांकन भी जमा किया।

नामांकन के बाद कांवरे ने संवाददाताओं से कहा, “उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का मन बनाया, यह उनके लिए खुशी की बात है।”

दूसरी ओर भाजपा ने जगदीश देवड़ा को उम्मीदवार बनाया है।

देवड़ा ने संवाददाताओं से कहा, “उन्हें उम्मीद है कि निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी होगी।”

वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा है कि सहमति के आसार हमेशा बने रहते हैं, जो भी संदेश आना है वह सत्ता पक्ष से आएगा।

राज्य में अब तक परंपरा रही है कि सत्तापक्ष का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना जाता रहा है और विपक्ष से उपाध्यक्ष चुना जाता था।

लेकिन, इस बार अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी तनातनी हुई। अब उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होने जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493