मजदूर संगठन हड़ताल : तिरुवनंतपुरम में एसबीआई प्रबंधक के केबिन में तोड़फोड़

तिरुवनंतपुरम, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मजदूर संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने तिरुवनंतपुरम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक शाखा प्रबंधक के कमरे में तोड़फोड़ की।

बैंक प्रबंधक संतोष करुणाकरण ने मीडिया से कहा, “सुबह करीब 10.15 बजे गुस्साए प्रदर्शनकारी मेरे केबिन में आए और मुझसे पूछा कि क्या मुझे नहीं पता कि आज विरोध दिवस है। मैंने उनसे कहा कि हमने बैंक खोला है लेकिन कामकाज बंद है। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर और मेरी मेज पर रखी अन्य चीजें उठाकर फेंक दी।”

यह शाखा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय के पास स्थित है और यहां प्रदर्शनकारियों का अस्थाई संगठन कार्यालय भी है।

बैंक की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493