मप्र : पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वीकारी कांग्रेस विधायक से मुलाकात की बात

भोपाल 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को नकारते हुए पूर्व संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वीकार किया है कि उनकी कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाहा से चुनाव के बाद मुलाकात हुई थी।

भोपाल 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को नकारते हुए पूर्व संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वीकार किया है कि उनकी कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाहा से चुनाव के बाद मुलाकात हुई थी।

नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कुशवाहा उनके संभाग से आते हैं, कुशवाहा उनसे मुलाकात करने चुनाव के बाद घर आए थे। उनसे सिर्फ मुलाकात हुई। दिग्विजय सिंह ने जो आरोप लगाए हैं, उन्हें प्रमाणित करें कि वे किस ढाबे पर मिले।

वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह के आरोपों पर कहा कि, उनकी जंडेल से कभी मुलाकात ही नहीं हुई, उन्हें तो समाचार माध्यमों से पता चला कि जंडेल आरोप लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस विधायकों को 100 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया था और विधायक बैजनाथ कुशवाहा का नाम लिया था।

दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कुशवाहा को राजधानी से 10 किमी दूर एक ढाबे पर ले जाया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप था कि, सरकार गिराने के लिए भाजपा की ओर से खरीद-फरोख्त की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंगलवार को काफी खींचतान हुई, भाजपा के उम्मीदवार विजय शाह का प्रस्ताव स्वीकार न किए जाने पर भाजपा विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया।

इसी दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार एन पी प्रजापति को अध्यक्ष चुन लिया गया।

कांग्रेस के कई विधायकों ने भी बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रलोभन दिए जाने की बात कही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493