मैं हमेशा से पुलिस अधिकारियों से प्रभावित रही हूं : मंजिरी पुपाला

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मंजिरी पुपाला हमेशा से पुलिस अधिकारियों से प्रभावित रही हैं। वह खुश हैं कि उन्हें कैमरे के सामने यह किरदार निभाने का मौका मिला।

अभिनेत्री स्टारप्लस के शो ‘इश्कबाज – प्यार की एक ढिंचैक कहानी’ में एसीपी अदिति देशमुख की भूमिका में दिखेंगी।

मंजिरी ने बताया, “जब मुझसे अदिति की भूमिका के लिए संपर्क किया गया, तो मैं अभिभूत हो गई और मुझे खुशी हुई कि मैं इस तरह के शख्स की भूमिका निभाऊंगी। मेरा एक कॉमनर होने के नाते भी मुंबई पुलिस के साथ बेहतरीन अनुभव रहा है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, मैं हमेशा पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभाना चाहती थी।”

उनका कहना है कि अगर वह एक अभिनेत्री नहीं होती, तो मैं उनकी तरह एक आईपीएस अधिकारी होती।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493