रणवीर, रणबीर शानदार इंसान और कलाकार हैं : आलिया भट्ट

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों को ही उत्कृष्ट अभिनेता और शानदार इंसान मानती हैं।

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों को ही उत्कृष्ट अभिनेता और शानदार इंसान मानती हैं।

आलिया ने बुधवार को मुंबई में ‘गली बॉय’ के ट्रेलर लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा। उनके साथ सह-कलाकार रणवीर सिंह, निर्देशक जोया अख्तर और निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी भी थे।

रणवीर सिंह के साथ आलिया ‘गली बॉय’ में और रणवीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखेंगी।

दोनों अभिनेताओं के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा, “बहुत सारी समानताएं हैं। दोनों शानदार इंसान और उत्कृष्ट कलाकार हैं।”

उन्होंने कहा, “दोनों मेरे लिए खास हैं और दोनों में एकमात्र अंतर यह है कि एक के साथ मैं ‘गली बॉय’ कर रही दूं और दूसरे के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम कर रही हूं।”

‘गली बॉय’ 14 फरवरी को रिलीज होगी और ‘ब्रह्मास्त्र’ क्रिसमस पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493