भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जीत दर्ज कर सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सभी नेताओं ने देश को दिए गए शास्त्री के योगदान को याद किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने शपथ भी ली।
मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य नेताओं ने संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाएंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
इसके साथ ही देश की सार्वभौमिकता और सीमाओं को सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया गया।
इस मौके पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने जनकल्याण का संकल्प भी लिया।
dharmpath.com dharmpath