टेनिस : होबार्ट टूर्नामेंट के युगल वर्ग के फाइनल में चान बहनें

होबार्ट, 11 जनवरी (आईएएनएस)। ताईवान की लतिशा चान और हाओ चिंग चान ने रोमानिया की मोनिक निकुलेस्कू और चीन की झाओजुआन यांग को सीधे सेटों में मात दे कर होबार्ट टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, चान बहनों ने मोनिका और यांग की जोड़ी को 6-3, 6-4 से मात दी।

स्लोवेनिया की डालिला जाकुपोलिक और अमेरिका की साबरिना सांतामारिया के क्वार्टर फाइनल में नाम वापस लेने के कारण ताईवान की जोड़ी को अंतिम-4 में जगह मिली थी।

सेमीफाइनल में इन दोनों का सामना जोहाना लार्सन और कर्स्टन फ्लिपकेंस तथा अनास्तासिया पोटापोवा और डायना यास्ट्रेम्स्का के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493