संदिग्ध पाकिस्तानी नौका को रोकने पर विस्फोट कर उड़ाया

B6WCq3GCMAAytwLनई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)| अरब सागर में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नौका को भारतीय तट रक्षक तथा नौसेना द्वारा रोके जाने पर उसमें सवार लोगों ने विस्फोट कर उसे उड़ा दिया। भारत सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, नौका कराची के केटी बंदर से चली थी, जिसकी मंशा किसी गैरकानूनी कार्रवाई की थी।

31 दिसंबर की रात गुजरात के पोरबंदर से 365 किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा पर भारतीय तटरक्षक के जहाजों तथा नौसेना के विमानों ने उस नौका को रोकने की कोशिश की थी।

तटरक्षक के एक जहाज ने उस नौका को जांच के लिए रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उसने अपनी गति और बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।

बयान के मुताबिक, “करीब एक घंटे तक उस नौका का पीछा किया गया। गोलीबारी की चेतावनी देने के बाद उसे रोक पाने में सफलता मिली।”

उस नौका पर कुल चार लोगों को देखा गया।

इसके बाद संदिग्ध चालक दल ने खुद को जहाज की छत के नीचे छिपा लिया और नौका में आग लगा दी, जिसके बाद एक जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई।

बयान के मुताबिक, “अंधेरा, खराब मौसम तथा तेज हवाओं के कारण नौका तथा उसमें सवार लोगों को नहीं बचाया जा सका। नौका पूरी तरह जल गई और एक जनवरी की सुबह डूब गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493